बलरामपुर में आधे घंटे से लगातार बारिश जारी:सुबह से ही आसमान में छाए रहे घने बादल, तापमान में गिरावट

Aug 25, 2025 - 12:01
 0
बलरामपुर में आधे घंटे से लगातार बारिश जारी:सुबह से ही आसमान में छाए रहे घने बादल, तापमान में गिरावट
बलरामपुर में सोमवार सुबह 11 बजे हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। रविवार रात से चल रही हवाओं के कारण सोमवार सुबह आसमान में बादल छा गए। शहर के साथ-साथ देहात क्षेत्रों में भी बारिश हुई। बारिश से कोई नुकसान नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0