बलिया DM को मिला नया शासनादेश:आगसा का 120 दिन से धरना जारी, गोंड जनजाति को जाति प्रमाण पत्र की मांग

May 27, 2025 - 00:00
 0
बलिया DM को मिला नया शासनादेश:आगसा का 120 दिन से धरना जारी, गोंड जनजाति को जाति प्रमाण पत्र की मांग
बलिया में ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) का धरना-प्रदर्शन 26 मई 2025 को 120वें दिन भी जारी रहा। आगसा गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग कर रहा है। 22 मई 2025 को बलिया जिलाधिकारी को एक नया शासनादेश प्राप्त हुआ है। इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन लोगों के भू-राजस्व अभिलेखों में गोंड अंकित है, उन्हें जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए। आगसा के सदस्य सुरेश शाह ने बताया कि यह मांग राष्ट्रपतीय राजपत्र संविधान अनुसूचित जनजाति आदेश संशोधन अधिनियम-2002 और प्रमुख सचिव के 3 नवंबर 2021 के शासनादेश पर आधारित है। पिछले चार महीनों में आगसा ने कई तरह के विरोध प्रदर्शन किए हैं। इनमें जेल भरो आंदोलन, पुतला दहन और अर्धनग्न प्रदर्शन शामिल हैं। आगसा के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे आमरण अनशन और आत्मदाह तक करेंगे। धरने में मनोज शाह, बच्चा लाल गोंड, सुमेर गोंड, लल्लन गोंड, ठाकुर प्रसाद गोंड, सूचित गोंड, रमाशंकर गोंड, रघुनाथ गोंड, शिवजी गोंड, रामचंद्र गोंड और कन्हैया गोंड समेत कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0