बलिया में तापमान 38 डिग्री पर आया:सुबह छाए रहे बादल, फिर निकली तेज धूप, सड़क पर दिखे कम लोग

Jun 7, 2025 - 18:00
 0
बलिया में तापमान 38 डिग्री पर आया:सुबह छाए रहे बादल, फिर निकली तेज धूप, सड़क पर दिखे कम लोग
बलिया में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार की सुबह बादलों के साथ शुरू हुई। सुबह 9 बजे से ही तेज धूप निकल गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उमस भरी गर्मी से लोग घरों में दुबके हुए हैं। दोपहर में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम हो गई। लोग सिर्फ जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं। वे गमछा और टोपी का इस्तेमाल कर रहे हैं। लंबी दूरी की सड़कों पर लोग पेड़ों की छाया में आराम करते दिखे। गर्मी से बचने के लिए लोग तरबूज, खीरा, सत्तू, बेल का शरबत और आम का पन्ना का सेवन कर रहे हैं। इन चीजों की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इससे महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को अधिकतम 37, गुरुवार को 37, बुधवार को 34, मंगलवार को 35, सोमवार को 38 और रविवार को 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0