कासगंज की कोतवाली सोरों क्षेत्र के बरकुल मोड पर बस और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार 6 लोग घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को सोरों सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति देखकर उन्हें अलीगढ़ रेफर किया। घायलों में एक ही परिवार के पांच सदस्य हैं। इनमें 55 वर्षीय हरिराम, उनकी मां मोती देवी, 75 वर्षीय मंगनी, 32 वर्षीय हंसराज और 25 वर्षीय मनोज शामिल हैं। सभी दिल्ली के निवासी हैं।
20 वर्षीय ई-रिक्शा चालक यशवीर भी इस हादसे में घायल हुआ। वह कयामपुर बाहेड़िया का रहने वाला है। यात्री दिल्ली से सोरों में गंगा स्नान के लिए आए थे। उन्होंने कासगंज रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा किराए पर लिया था। वे घोड़े वाले पंडित जी के पास जा रहे थे। इंस्पेक्टर सोरों जगदीश चंद्र ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।