बसपा की लखनऊ में 9 अक्टूबर को रैली:ललितपुर से कार्यकर्ता 30 बसों और 50 वाहनों से होंगे रवाना

Oct 7, 2025 - 09:00
 0
बसपा की लखनऊ में 9 अक्टूबर को रैली:ललितपुर से कार्यकर्ता 30 बसों और 50 वाहनों से होंगे रवाना
ललितपुर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ता 9 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली रैली की तैयारियों में जुटे हैं। जिलाध्यक्ष अमन संतोष के नेतृत्व में ललितपुर स्थित बसपा कार्यालय में रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई जा रही है। इस रैली में ललितपुर से 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। जिलाध्यक्ष अमन संतोष ने बताया कि ललितपुर की दोनों विधानसभाओं से 15-15 बसें, यानी कुल 30 बसें लखनऊ के लिए रवाना होंगी। इसके अतिरिक्त, 50 से अधिक चार पहिया निजी वाहन भी कार्यकर्ताओं को लेकर जाएंगे। कुछ कार्यकर्ता ट्रेन से भी लखनऊ पहुंचेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि ललितपुर में 104 सेक्टर हैं, और 5-6 सेक्टरों को मिलाकर एक बस की व्यवस्था की गई है। सक्षम कार्यकर्ता अपने निजी खर्च पर बसों का इंतजाम कर रहे हैं। सभी बसें 8 अक्टूबर को शाम 4 बजे हाईवे स्थित झरर घाट से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी और 9 अक्टूबर की सुबह तक पहुंच जाएंगी। बसपा कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि ललितपुर में हो रहे उपचुनाव में बसपा ने अपना कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं किया है और न ही किसी अन्य पार्टी को समर्थन दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0