बस्ती में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस:हरे झंडे लेकर निकले लोग, ड्रोन से की गई निगरानी

Sep 5, 2025 - 12:00
 0
बस्ती में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस:हरे झंडे लेकर निकले लोग, ड्रोन से की गई निगरानी
बस्ती में शुक्रवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्दी निकाला गया। सुबह मस्जिदों में नमाज और विशेष दुआओं के बाद जुलूस शुरू हुआ। लोगों ने हरे झंडे लेकर नबी-ए-पाक के संदेश का प्रचार किया। जुलूस गांधीनगर से होकर गुजरा। इसमें हर उम्र के लोग शामिल हुए। रास्ते में कई जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। लोगों ने फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया। कई स्थानों पर तबर्रुक और शरबत की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। कोतवाली क्षेत्र समेत अन्य जगहों पर पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी जुलूस मार्ग पर मौजूद रहे। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई। जुलूस में शामिल लोगों ने गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया। धार्मिक नेताओं ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी मोहब्बत और शांति का त्योहार है। उन्होंने कहा कि नबी-ए-पाक के बताए रास्ते पर चलकर समाज में भाईचारा मजबूत करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0