बस्ती में दलित युवक पर हमला:खेत से भूसा लेने गए युवक को दबंगों ने पीटा, थाने पर प्रदर्शन

Apr 30, 2025 - 17:00
 0
बस्ती में दलित युवक पर हमला:खेत से भूसा लेने गए युवक को दबंगों ने पीटा, थाने पर प्रदर्शन
बस्ती के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में दलित युवक पर हमले का मामला सामने आया है। कुरियार गांव निवासी अभिषेक कुमार राना खेत से भूसा लेने जा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते कुछ दबंगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर मुण्डेरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के विरोध में डॉ. अम्बेडकर शिक्षा समिति के संस्थापक दिग्विजय कुमार के नेतृत्व में लोगों ने मुण्डेरवा थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में अमरजीत आर्य, महेन्द्र, राहुल, वीरेन्द्र भारती समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे पीड़ित को न्याय दिलाकर ही रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0