बस्ती में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष और सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर के लाला पुरवा गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परी हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस को जमीनी विवाद की जानकारी थी। अगर समय पर कार्रवाई की होती तो परी की जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का निलंबन पर्याप्त नहीं है। प्रशासन को भी जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को आश्वासन दिया कि पार्टी उनके साथ खड़ी है। न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, विधायक राजेन्द्र चौधरी, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा, पूर्व मेयर प्रत्याशी राहुल सक्सेना, यूथ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल सिंह, छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव और कई अन्य नेता शामिल थे।