बस्ती से तीन बच्चे लापता:नानी के यहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे, पुलिस की टीम तलाश में जुटी

Aug 25, 2025 - 00:00
 0
बस्ती से तीन बच्चे लापता:नानी के यहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे, पुलिस की टीम तलाश में जुटी
बस्ती जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के खरवानिया गांव से तीन बच्चे लापता हो गए हैं। तीनों बच्चे सुबह घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। लापता बच्चों में 9 वर्षीय प्रिंस कन्नौजिया संतकबीर नगर के धनघटा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह अपनी नानी के यहां रहकर कक्षा दो में पढ़ाई करता है। 13 वर्षीय मंटू खरवानिया का स्थानीय निवासी है और कक्षा सात का छात्र है। 7 वर्षीय मनी खलीलाबाद के अटोलिया मेहदावल का रहने वाला है। प्रिंस और मनी अपनी नानी के यहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे। परिजनों ने बच्चों की तलाश के लिए आस-पास के इलाकों में काफी खोजबीन की। कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीमें बच्चों की तलाश में जुटी हुई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0