बहराइच में भेड़िये का आतंक, वृद्धा पर किया हमला:तीन दिन पहले 5 साल की बच्ची की ली थी जान

Sep 12, 2025 - 00:00
 0
बहराइच में भेड़िये का आतंक, वृद्धा पर किया हमला:तीन दिन पहले 5 साल की बच्ची की ली थी जान
बहराइच के कैसरगंज तहसील स्थित मंझारा तौकली गांव में भेड़िये का आतंक जारी है। गुरुवार की देर शाम एक वृद्धा पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। फखरपुर ब्लॉक के मजरा बभनन पुरवा की रहने वाली शिव प्यारी रात करीब 9 बजे घर के पीछे गईं थीं। इसी दौरान जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों की चीख-पुकार सुनकर जानवर खेतों की तरफ भाग गया। हमले में शिव प्यारी का कंधा बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। तीन दिन पहले इसी इलाके में एक और दर्दनाक घटना हुई थी। भेड़िया घर में खाना खा रही 5 साल की बच्ची को उठा ले गया था। अगले दिन बच्ची का शव खेत से बरामद हुआ। लगातार हो रहे हमलों से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। वन विभाग जंगली जानवर को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0