बहराइच में रेलवे ट्रैक पर मिले घायल अधेड़ की मौत:पैर और हाथ कटा, परिवार में मचा कोहराम

Jul 21, 2025 - 09:00
 0
बहराइच में रेलवे ट्रैक पर मिले घायल अधेड़ की मौत:पैर और हाथ कटा, परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के बहराइच के पयागपुर में रविवार रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर गंभीर रूप से घायल मिला। झाला तरहर गांव के पास मिले व्यक्ति की पहचान 47 वर्षीय अमर सिंह उर्फ दद्दन के रूप में हुई। वह विजयराज सिंह के पुत्र थे। घायल अवस्था में मिले अमर सिंह के दोनों पैर और बायां हाथ कटा हुआ था। सूचना मिलते ही थाना पयागपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी पयागपुर भिजवाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में भी स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही अमर सिंह की मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0