बहराइच में वाहन ने 5 लोगों को रौंदा:5 साल के बच्चे की मौत, 4 गंभीर घायल, इलाज जारी

Sep 13, 2025 - 18:00
 0
बहराइच में वाहन ने 5 लोगों को रौंदा:5 साल के बच्चे की मौत, 4 गंभीर घायल, इलाज जारी
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गूढ़ चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में 5 वर्षीय मोहम्मद रजा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में 35 वर्षीय आयशा, उनके 7 वर्षीय पुत्र अकरम, 5 वर्षीय अनस और 35 वर्षीय तय्यबा घायल हो गए। घटना शाम 4 बजे की है। गूढ़ गांव का यह परिवार खेत से वापस लौट रहा था। लखीमपुर से नानपारा की तरफ जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जालिमनगर चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले जाया गया। बाद में सभी की हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0