बहराइच में सड़क मार्ग पर दिखा अजगर:लोगों ने खुद हटाया, घंटों रुका यातायात; वन विभाग नहीं पहुंची

Aug 18, 2025 - 09:00
 0
बहराइच में सड़क मार्ग पर दिखा अजगर:लोगों ने खुद हटाया, घंटों रुका यातायात; वन विभाग नहीं पहुंची
बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में एक विशालकाय अजगर की मौजूदगी से रविवार देर रात यातायात प्रभावित हुआ। इमामगंज नानपारा मार्ग पर गुप्ता धर्म कांटा के पास सड़क पर अजगर को देख लोग सहम गए। अजगर की मौजूदगी से दोनों तरफ का यातायात रुक गया। वाहनों और राहगीरों की आवाजाही पूरी तरह से थम गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। लेकिन कोई वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। अंत में स्थानीय लोगों ने पहल की। उन्होंने साहस दिखाते हुए अजगर को सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो गया। वर्तमान में इस क्षेत्र के रिहायशी इलाकों में अजगर अक्सर देखे जा रहे हैं। यह घटना इस समस्या की ओर इशारा करती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0