बहोरिकपुर रेगुलेटर में मिला बालिका का शव:बहराइच के सरजू नहर में बहकर आया, पुलिस जांच में जुटी

Sep 10, 2025 - 09:00
 0
बहोरिकपुर रेगुलेटर में मिला बालिका का शव:बहराइच के सरजू नहर में बहकर आया, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिला के बहोरिकपुर रेगुलेटर पर बुधवार सुबह एक अज्ञात बालिका का शव मिला। मृतक की उम्र लगभग 11 वर्ष आंकी गई है। शव इमामगंज शाखा की तरफ से बहकर आया। सुबह करीब 5:30 बजे ग्राम मुर्गा के पास कुछ लोग नित्य क्रिया के लिए जा रहे थे। उन्होंने पानी में एक शव को देखा। ग्रामीणों ने तुरंत थाना हरदी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तहसील चौकी प्रभारी गंगा यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी। शव रेगुलेटर से बहकर पूर्वी किनारे पर लगा हुआ था। पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है। अभी तक मृतक बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0