बांदा में भैंसों से टकराई बाइक:अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत, एक घायल; एंबुलेंस 2 घंटे बाद पहुंची

Jul 5, 2025 - 15:00
 0
बांदा में भैंसों से टकराई बाइक:अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत, एक घायल; एंबुलेंस 2 घंटे बाद पहुंची
बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र में कठार और कल्लूपुर के बीच एक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घटना कल्लूपुर से एक किलोमीटर आगे हुई, जब बाइक सवार दो लोग अचानक सामने आई भैंसों से टकरा गए। मृतक की पहचान बबेरू निवासी 50 वर्षीय शोभा पुत्र भोला के रूप में हुई है। घायल संजय पुत्र होरीलाल (28) पछौहां का निवासी है। दोनों फतेहपुर जनपद के अजने पहाड़पुर से पछौहां जा रहे थे। चालक ने भैंसों को देखकर ब्रेक लगाया, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस को फोन करने के बाद भी वह 2 घंटे की देरी से पहुंची। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शोभा को मृत घोषित कर दिया। संजय का इलाज कमासिन स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर शनिवार को सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मृतक की पत्नी की हालत बेहद दयनीय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0