बांदा में मिट्टी का टीला ढहा, छात्र की मौत:घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गया था, महिला घायल

Oct 12, 2025 - 15:00
 0
बांदा में मिट्टी का टीला ढहा, छात्र की मौत:घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गया था, महिला घायल
बांदा के पैलानी तहसील के खपटिहा कलां में मिट्टी का टीला ढहने से एक 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। इस घटना में एक 35 वर्षीय महिला भी घायल हुई है, जिसका इलाज चल रहा है। दोनों घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गए थे। यह घटना रविवार सुबह 8 बजे खपटिहा कलां कस्बे की नई बस्ती में हुई। सुनील कोरी के 12 वर्षीय बेटे मोनू और पंगु प्रजापति की बहू ममता (35) अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित एक टीले पर मिट्टी लेने गए थे। अचानक टीला भरभराकर ढह गया और दोनों उसमें दब गए।पास ही मिट्टी खोद रही महिलाओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर संजय यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने जितेंद्र वर्मा की मदद से ममता और मोनू को मिट्टी से बाहर निकाला। मोनू पूरी तरह से मिट्टी में दबा हुआ था। उन्हें तत्काल बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।इलाज के दौरान सुनील कोरी के बेटे मोनू की मौत हो गई। मोनू के सिर, सीने और पैर में गंभीर चोटें आई थीं और उसके मुंह से खून निकल रहा था। घायल महिला ममता का इलाज जारी है। मृतक मोनू खपटिहा कलां इंटर कॉलेज में कक्षा 7 का छात्र था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0