बांदा में एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर पुलिस ने एक युवक पर हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बबेरू थाना पुलिस ने आरोपियों को तिन्दवारी रोड नहर पुलिया के पास से पकड़ा। घटना 12 जुलाई 2025 की है। ग्राम परास के रहने वाले प्रमिल सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें चोटें आईं। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में पखरौली गांव का मयंक तिवारी उर्फ सतेन्द्र, गायत्री नगर का प्रियांक कोरी, प्रभाकर नगर का गिरिराज और चमरौड़ी का इरफान शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 127(2)109/352/351(3)/324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। थाना बबेरू में इस केस की एफआईआर नंबर 276/25 दर्ज की गई है।