बांदा में युवती ने सुसाइड किया:घर में दुपट्टे से लटकता शव मिला, सुबह परिजनों ने देखा

May 3, 2025 - 17:00
 0
बांदा में युवती ने सुसाइड किया:घर में दुपट्टे से लटकता शव मिला, सुबह परिजनों ने देखा
बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदवारी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 18 वर्षीय सबीना ने खपरैल वाले घर में धन्नी में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सबीना मुन्ना खान की पुत्री थी। रात में जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने तुरंत ग्राम प्रधान को सूचित किया। प्रधान ने इसकी जानकारी बबेरू कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव को फांसी के फंदे से उतारा। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0