बागपत में ई-रिक्शा लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में एक घायल, ई-रिक्शा और बंदूक बरामद

Jul 3, 2025 - 21:00
 0
बागपत में ई-रिक्शा लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में एक घायल, ई-रिक्शा और बंदूक बरामद
बागपत के दोघट थाना क्षेत्र में पुलिस ने डेढ़ माह पुरानी ई-रिक्शा लूट मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। धनौरा टीकरी मार्ग पर हुई मुठभेड़ में एक आरोपी पुलिस की गोली से घायल हुआ। दोघट के इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के बसाना निवासी अमरसिंह से बदमाशों ने ई-रिक्शा लूटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। मुठभेड़ में मेरठ के सरधना निवासी आसिफ को गोली लगी। उसे बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आसिफ के दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें गुलफाम और मुस्कुरान शामिल हैं। दोनों दोघट थाना क्षेत्र के मिलाना के रहने वाले हैं। आरोपियों ने ई-रिक्शा चालक को बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई ई-रिक्शा और 315 बोर की पोनिया बंदूक बरामद कर ली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0