बागपत के थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 2 किलो 150 ग्राम चरस बरामद की है। इसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमर पुत्र जाकिर और अंकित पुत्र करण सिंह के रूप में हुई है। दोनों कस्बा सराय थाना सिंघावली अहीर के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी चरस की तस्करी के लिए इसे अलग-अलग स्थानों पर ले जा रहे थे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।