बारात से लौट रही वैन ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई:एक युवक की मौत, 15 बाराती गंभीर घायल, आरोपी चालक फरार 

Jun 2, 2025 - 21:00
 0
बारात से लौट रही वैन ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई:एक युवक की मौत, 15 बाराती गंभीर घायल, आरोपी चालक फरार 
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा चंदौली गांव के पास बारात से लौट रही वैन ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। करीब 15 लोग घायल हुए हैं। घटना सतरिख क्षेत्र से जुड़ी है। करौदी गांव से एक बारात मसौली गई थी। वापसी के दौरान वैन की ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0