बाराबंकी में करंट लगने से युवक की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Oct 22, 2025 - 00:00
 0
बाराबंकी में करंट लगने से युवक की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
बाराबंकी के असंद्रा थाना क्षेत्र में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वह दीपावली पर अपने ससुराल में घर सजाने के लिए विद्युत झालर लगा रहा था। यह घटना मंगलवार को हुई। जानकारी के अनुसार, कुसुभी गांव निवासी भुलई (पुत्र भुलई) मंगलवार को अपने ससुराल श्रवनपुर गांव (थाना असंद्रा क्षेत्र) आया था। दीपावली के अवसर पर वह घर में झालर लगा रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल भुलई को तत्काल परिवार के सदस्यों और ससुरालियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0