बाराबंकी में खाई में गिरी कार:पिता-बेटी गंभीर घायल, लखनऊ से घर लौटते समय हादसा

Sep 23, 2025 - 00:00
 0
बाराबंकी में खाई में गिरी कार:पिता-बेटी गंभीर घायल, लखनऊ से घर लौटते समय हादसा
बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। लखनऊ-सुल्तानपुर रोड पर हुसैनाबाद के पास शाम 8:10 बजे यह घटना हुई। हैदरगढ़ के छत्रपति खेड़ा मजरे रामनगर के निवासी मिथिलेश और उनकी बेटी शिवानी गोस्वामी कार से लखनऊ से घर लौट रहे थे। स्विफ्ट डिजायर कार (UP 32 EK 5169) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार मिथिलेश और शिवानी दोनों घायल हो गए। दोनों इंगेजमेंट की तैयारियों के लिए लखनऊ गए थे। शिवानी की इंगेजमेंट अगले दिन होनी थी। घटना की सूचना मिलते ही लोनी कटरा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उपनिरीक्षक शिवम तिवारी ने बचाव कार्य में मदद की। पुलिस और स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को त्रिवेदीगंज सीएचसी में भर्ती कराया। शिवानी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0