हाथरस में बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। पिछले 24 घंटे में 8 लोगों को सांप ने काटा। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो मरीजों को गंभीर स्थिति में अलीगढ़ रेफर किया गया है। गांव पाली रजापुर के 65 वर्षीय गजेंद्रपाल सिंह अपने मकान के पास प्लॉट में ईंटें इकट्ठा कर रहे थे। इसी दौरान एक सांप ने उन्हें काट लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव धनौटी निवासी रोहिताश को भी सांप ने काटा। उन्हें जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में हुआ इलाज
सिथरौली थाना हाथरस जंक्शन की 18 वर्षीय मोनिका को सोते समय सांप ने काटा। उन्हें भी अलीगढ़ रेफर किया गया। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव महेबा के 17 वर्षीय बॉबी, महेवा थाना हसायन की रवीना और बाग बधिक थाना सहपऊ के रिंकू को भी सर्पदंश का शिकार होना पड़ा। सभी का जिला अस्पताल में इलाज हुआ।