बिजनौर के साकेत कॉलोनी में एक दुर्लभ मॉनिटर लिजर्ड के प्रवेश से स्थानीय निवासियों में हलचल मच गई। कॉलोनी में अचानक दिखे इस जानवर को देखकर लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे के प्रयास के बाद मॉनिटर लिजर्ड को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि यह लगभग 5 वर्ष पुराना मॉनिटर लिजर्ड है, जिसे स्थानीय भाषा में चंदन गो भी कहा जाता है। उन्होंने इस जहरीले जीव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसे सुरक्षित रूप से आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। मॉनिटर लिजर्ड एक दुर्लभ प्रजाति का जीव है। इनमें हाता जोड़ी पाई जाती है किसे कुछ लोग घर में सुख-शांति और धन लाभ के लिए रखते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अवैध बिक्री उच्च कीमतों पर की जाती है।