बिजनौर में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:युवती की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया था केस

Nov 30, 2025 - 21:00
 0
बिजनौर में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:युवती की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया था केस
बिजनौर की मंडावर थाना पुलिस ने एक युवती के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दरअसल, मंडावर थाना क्षेत्र की एक युवती ने 28 नवंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। उसने आरोप लगाया था कि मुनेंद्र सोनी पुत्र लाखन सिंह, निवासी मुंडिया, थाना मनावर, जनपद बिजनौर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आज पुलिस ने आरोपी मुनेंद्र सोनी को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0