बिजनौर में धूमधाम से मनी दीपावली:शहर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग, सुरक्षा के बीच हुई आतिशबाजी

Oct 20, 2025 - 21:00
 0
बिजनौर में धूमधाम से मनी दीपावली:शहर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग, सुरक्षा के बीच हुई आतिशबाजी
बिजनौर जिले में सोमवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिले भर में घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और दफ्तरों को दीपों व रंग-बिरंगी लाइटों से खूबसूरत तरीके से सजाया गया, जिससे पूरा शहर जगमग हो उठा। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद देर शाम आतिशबाजी शुरू हुई, जिसने पूरे शहर को रोशन कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। दीपावली की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं। बाजारों में खासी भीड़ देखने को मिली, जहां लोगों ने घर का आवश्यक सामान, मिठाई और अन्य वस्तुएं खरीदीं। इस बार व्यापारियों के चेहरों पर भी खुशी दिखी, क्योंकि जीएसटी घटने के कारण बाजारों में अच्छी भीड़ रही और जमकर खरीदारी की गई। लोगों ने अपने मकानों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया। रंग-बिरंगी लाइटें और आकर्षक लड़ियां हर गली-मोहल्ले में दिखाई दीं, जिससे पूरा शहर जगमगा उठा। नगरपालिका ने भी शहर के चौराहों पर लाइटें लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। तस्वीरों में देखिए दिवाली... ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मिट्टी के दीयों की भी भरपूर खरीदारी हुई। आधुनिक युग में जहां लोग तरह-तरह की लाइटें खरीद रहे थे, वहीं कई लोगों ने परंपरागत मिट्टी के दीये और मोमबत्तियां भी जलाईं। पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। बिजनौर जिले के अलग-अलग हिस्सों में कई दिनों से पटाखों और आतिशबाजी की खरीदारी चल रही थी। शाम करीब 8 बजे के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पटाखों की आवाजें आने लगीं। लोग फुलझड़ी, अनार और अन्य प्रकार की आतिशबाजी करने में व्यस्त दिखे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने दीपावली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील भी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0