बिजनौर में मौसम का बदला मिजाज:दोपहर में छाए काले बादल, तेज बारिश से गर्मी से मिली राहत

Sep 6, 2025 - 15:00
 0
बिजनौर में मौसम का बदला मिजाज:दोपहर में छाए काले बादल, तेज बारिश से गर्मी से मिली राहत
बिजनौर में शनिवार दोपहर मौसम ने करवट ली। सुबह से तेज धूप के बीच दोपहर 2 बजे आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। कई दिनों से बारिश न होने से लोग गर्मी झेल रहे थे। बारिश से तापमान में गिरावट आई। नदी का जलस्तर पिछले तीन दिनों में काफी कम हुआ गंगा नदी का जलस्तर पिछले तीन दिनों में काफी कम हुआ है। 5 सितंबर को 174000 क्यूसेक से घटकर शनिवार सुबह 8 बजे 114000 क्यूसेक हो गया। कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना के आंकड़े बताते हैं कि 3 सितंबर को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री और न्यूनतम 24.2 डिग्री रहा। आर्द्रता 97 और 80 प्रतिशत रही। इस दिन 2.2 मिमी वर्षा हुई। 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता 96 और 72 प्रतिशत रही। वर्षा 1.0 मिमी हुई। 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दिन आर्द्रता 92 और 66 प्रतिशत मापी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0