झांसी रेल मंडल में 23 अगस्त को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। रेल मंडल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा और मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक मनोहर लाल मीणा की टीम ने जांच की। अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले 53 यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से कुल 16,530 रुपए का जुर्माना वसूला गया। उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने यात्रियों से अपील की। उन्होंने कहा कि यात्रा से पहले वैध टिकट जरूर खरीदें। बिना टिकट या अनियमित यात्रा करना दंडनीय अपराध है। रेलवे ऐसे जांच अभियान समय-समय पर चलाती रहेगी।