बिल्हौर में अज्ञात वाहन की टक्कर:युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Nov 1, 2025 - 12:00
 0
बिल्हौर में अज्ञात वाहन की टक्कर:युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। यह घटना अरौल थाना क्षेत्र के खाड़ामऊ गांव के पास हुई। मृतक की पहचान खाड़ामऊ निवासी महेंद्र सिंह पुत्र सोनेलाल के रूप में हुई है। महेंद्र किसी आवश्यक कार्य से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। यूपीडा एम्बुलेंस की मदद से महेंद्र को बिल्हौर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अरौल थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0