बीकेटी इंटर कॉलेज में तिरंगा यात्रा:2 हजार छात्रों ने वंदे मातरम् के नारों के साथ लहराया तिरंगा

Aug 14, 2025 - 03:00
 0
बीकेटी इंटर कॉलेज में तिरंगा यात्रा:2 हजार छात्रों ने वंदे मातरम् के नारों के साथ लहराया तिरंगा
लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित बीकेटी इंटर कॉलेज में बुधवार को तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार बाजपेई के मार्गदर्शन में आयोजित इस यात्रा में लगभग 2 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर विद्यालय प्रांगण में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। विज्ञान शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह के मार्गदर्शन में छात्रों ने स्वयं राष्ट्रीय ध्वज भी बनाए। यह कार्यक्रम 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे। छात्रों के उत्साह से पूरा विद्यालय प्रांगण देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0