बीमारी से परेशान विवाहिता ने दी जान:मैनपुरी में कमरे में फांसी लगाई, चार साल पहले हुई थी शादी

May 11, 2025 - 08:00
 0
बीमारी से परेशान विवाहिता ने दी जान:मैनपुरी में कमरे में फांसी लगाई, चार साल पहले हुई थी शादी
मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवतीपुर के मजरा नगला सकटू में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान किशनवीर यादव की पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है। अंजू देवी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने जब उन्हें नहीं देखा तो दीवार तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। उन्होंने फांसी के फंदे से शव को नीचे उतारा। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास, क्षेत्राधिकारी अंजय सिंह चौहान और थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, अंजू देवी भगन्दर रोग से पीड़ित थीं। उनकी शादी चार साल पहले हुई थी। वह ढाई साल के बेटे बंश और छह माह की बेटी परी की मां थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0