बुलंदशहर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना:तापमान 40 से घटकर 28 डिग्री पहुंचा, धान-गन्ने की फसल को फायदा

Jul 11, 2025 - 15:00
 0
बुलंदशहर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना:तापमान 40 से घटकर 28 डिग्री पहुंचा, धान-गन्ने की फसल को फायदा
बुलंदशहर में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के कारण तापमान 40 डिग्री से घटकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि कई कॉलोनियों में जल भराव की स्थिति बन गई है। दोपहर 2 बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली। गौरतलब है कि गुरुवार को भी शहर में तेज बारिश हुई थी। किसानों पर इस बारिश का मिश्रित असर देखने को मिला है। मक्का की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं धान और गन्ने की फसल को लाभ हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। इससे मक्का की फसल को और नुकसान हो सकता है। मंडी में मक्का के दाम गिरने की आशंका है। उधर जल भराव की समस्या से आमजन परेशान नजर आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका की लापरवाही के चलते जल भराव की समस्या हुई है। लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। गली मोहल्लों में हुए जल भराव की समस्या से क्षेत्रवासी जूझ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0