बेलौहा बाजार में किशोर की मौत:साइकिल सवार छात्र को बाइक ने मारी टक्कर, चालक फरार

Jun 7, 2025 - 21:00
 0
बेलौहा बाजार में किशोर की मौत:साइकिल सवार छात्र को बाइक ने मारी टक्कर, चालक फरार
बेलौहा बाजार में एक दुखद सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र शुभम की मौत हो गई। शुभम बेलहर कला के बरगदवा मिश्र टोले का रहने वाला था। वह विकास इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था और अपने ननिहाल ग्राम महुआ में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना शनिवार शाम 7:15 के समय की है। शुभम साइकिल से बेलौहा बाजार चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल शुभम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुभम अपने परिवार में चार बहनों और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह बचपन से ही अपने ननिहाल में रह रहा था। प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना के बाद ग्राम महुआ, बेलहर कला और आसपास के क्षेत्रों में शोक छा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से चौराहे पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है। थानाध्यक्ष चंदन लारी जी ने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0