भटनी के शिवदत्त छपिया में अज्ञात शव मिला:पुलिस मौके पर पहुंची, शिनाख्त में जुटी

Oct 20, 2025 - 09:00
 0
भटनी के शिवदत्त छपिया में अज्ञात शव मिला:पुलिस मौके पर पहुंची, शिनाख्त में जुटी
देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के शिवदत्त छपिया गांव में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह शौच के लिए खेत गए ग्रामीणों ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव खेत में पड़ा हुआ था और उसकी हालत देखकर लग रहा था कि वह कई दिनों से वहीं पड़ा है। शव आंशिक रूप से सड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही भटनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस अब शव की शिनाख्त करने और यह पता लगाने में जुटी है कि शव किसका है और यहां कैसे पहुंचा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0