भदोही में 11 सितंबर से शुरू होगी रामलीला:मथुरा-वृंदावन के कलाकार करेंगे मंचन, 15 को निकलेगी राम बारात

Sep 10, 2025 - 12:00
 0
भदोही में 11 सितंबर से शुरू होगी रामलीला:मथुरा-वृंदावन के कलाकार करेंगे मंचन, 15 को निकलेगी राम बारात
भदोही में ऐतिहासिक श्रीराम लीला का मंचन 11 सितंबर से मर्यादपट्टी स्थित श्रीराम लीला मैदान में शुरू होगा। मथुरा-वृंदावन के कलाकार इस बार भी रामलीला का मंचन करेंगे। श्रीराम लीला समिति के महामंत्री सतीश गांधी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। 15 सितंबर को रजपुरा चौराहा से श्रीराम बारात शोभा यात्रा निकाली जाएगी। राम-रावण युद्ध का मंचन होगा यात्रा का समापन श्रीराम लीला मैदान मर्यादपट्टी में होगा। 22 सितंबर से रजपुरा स्थित श्रीराम लीला मैदान में मुख्य मंचन शुरू होगा। 2 अक्टूबर को विजयादशमी मैदान में राम-रावण युद्ध का मंचन होगा। साथ ही विजयादशमी मेले का आयोजन भी किया जाएगा। 3 अक्टूबर को रात 12 बजे रजपुरा चौराहे से भरत मिलाप शोभायात्रा निकलेगी। यह यात्रा नगर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए अजीमुल्लाह चौराहे पर पहुंचेगी। वहां श्रीराम का राज्याभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अजीमुल्लाह चौराहा स्थित एक प्रतिष्ठान में समिति की बैठक हुई। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने अध्यक्षता की। उपाध्यक्ष पन्नालाल यादव, विनीत बरनवाल, राजेश जायसवाल, अजय गुप्ता, सुभाषचंद्र मौर्य समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0