भदोही में ठगी गिरोह का भंडाफोड़:फर्जी कंपनी के नाम पर करोड़ों का झांसा देकर ठगते थे, तीन गिरफ्तार

Sep 15, 2025 - 09:00
 0
भदोही में ठगी गिरोह का भंडाफोड़:फर्जी कंपनी के नाम पर करोड़ों का झांसा देकर ठगते थे, तीन गिरफ्तार
भदोही पुलिस ने एक ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य खुद को रेडियम पावर कंपनी का वैज्ञानिक बताकर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने होटल ग्लोरी से दिनेशचंद्र उपाध्याय, अब्दुल अदालत शेख और प्रीती मौर्य को गिरफ्तार किया है। दिनेशचंद्र प्रयागराज का रहने वाला है। अब्दुल सिद्धार्थनगर का और प्रीती आजमगढ़ की रहने वाली है। गिरोह का शिकार बने मुंबई निवासी नामदेव दत्तू गुरव की शिकायत पर कार्रवाई हुई। आरोपी तांबे के लोटे को रेडियम पावर बताकर उसकी कीमत सैकड़ों करोड़ रुपए बताते थे। रजिस्ट्रेशन के नाम पर दो लाख रुपए की मांग करते थे। पीड़ित ने दिनेशचंद्र के खाते में 60 हजार रुपए ट्रांसफर किए और 1.40 लाख रुपए नकद दिए। आरोपियों ने उसे आरबीआई में खाता खुलवाने का झांसा दिया। साथ ही हर व्यक्ति के खाते में 25-25 करोड़ रुपए भेजने का वादा किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी पैन कार्ड, आधार कार्ड और 16 फर्जी मोहरें बरामद की हैं। कोतवाली भदोही में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0