शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। चिनौर मोहल्ले में 35 वर्षीय राहुल गुप्ता ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। राहुल एक महीने पहले दिल्ली से घर लौटा था। राहुल शराब का आदि था। वह दो महीने पहले दिल्ली में काम करने गया था। दिल्ली में उसकी नशे की लत और बढ़ गई। इसके बाद वह एक महीने में ही घर वापस आ गया। मंगलवार शाम को वह अपने दोस्त के साथ घर पहुंचा और सीधा अपने कमरे में चला गया। इसी दौरान उसका भाई दीपक वृंदावन से दर्शन करके लौटा। दीपक को संदेह हुआ क्योंकि राहुल जो आमतौर पर नशे में शोर मचाता था, आज बिल्कुल शांत था। कमरे में जाकर देखा तो राहुल फांसी के फंदे पर लटका मिला। सदर थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि भाई ने राहुल को शराब छोड़ने के लिए डांटा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने बताया कि उन्होंने राहुल को नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए काफी प्रयास किए। दिल्ली भेजने का मकसद भी यही था, लेकिन वहां उसकी स्थिति और खराब हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।