भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश में गणेश विसर्जन जुलूस में ट्रैक्टर पलटा; चार की मौत, एक घायल

Sep 1, 2025 - 04:00
 0
भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश में गणेश विसर्जन जुलूस में ट्रैक्टर पलटा; चार की मौत, एक घायल
आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में रविवार रात गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान तिरुमाला नारसिम्हा मूर्ति (35), कडियम दिनेश (9), ईवना सत्यनारायण (58) और गुरुजु मुरली (38) के रूप में हुई है। घायल कंचर्ला प्रसाद (26) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 51.50 रुपए घटकर 1580 रुपए हुए तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 51.50 रुपए कम की गई है। नई दरें 1 सितंबर से लागू होंगी। दिल्ली में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1580 रुपए में मिलेगा। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0