मणिपुर पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने तीन जिलों से कई प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (MFL) के चार सदस्यों को थौबल जिले से और यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पंबेई) के तीन सदस्यों को थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया। वहीं, कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयोन) के एक सदस्य को इंफाल ईस्ट जिले से और KCP (PWG) के एक उग्रवादी को बिष्णुपुर से गिरफ्तार किया गया। उग्रवादियों के पास से देशी पिस्तौल और हथगोले समेत गोला-बारूद जब्त किया गया।