भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र में नवी मुंबई में घर के 5 सदस्य बेहोश मिले, 1 की मौत

Oct 24, 2025 - 04:00
 0
भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र में नवी मुंबई में घर के 5 सदस्य बेहोश मिले, 1 की मौत
महाराष्ट्र के जावले गांव में शुक्रवार रात एक ही परिवार के पांच सदस्य घर में बेहोश मिले। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित किया है। चार का इलाज जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें... पश्चिम बंगाल के काली माता पंडाल में गाना बंद करने पर हुए विवाद में युवक की हत्या पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में काली पूजा पंडाल में म्यूजिक बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, संतन नस्कर (30) को उसके पड़ोसी ने चाकू मारे थे। वाली पर दिल्ली सरकार को शराब बिक्री से ₹600 करोड़ का राजस्व दिल्ली सरकार को दीवाली के दौरान सरकारी दुकानों से शराब बिक्री से करीब ₹600 करोड़ का राजस्व मिला, जो पिछले साल से 15% ज्यादा है। राजस्व विभाग के अनुसार, अप्रैल–सितंबर 2025 में आबकारी राजस्व ₹4192 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि से 12% अधिक है। दिल्ली में 700 से अधिक सरकारी शराब की दुकानें हैं। पुणे में NDA कैडेट की स्विमिंग प्रैक्टिस के दौरान मौत महाराष्ट्र के पुणे में स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में स्विमिंग प्रैक्टिस के दौरान एक ट्रेनी कैडेट की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आदित्य डी. यादव (18) गुरुवार शाम करीब 5 बजे ट्रेनिंग के दौरान पानी में बेहोश मिला था। उस तत्काल मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया था, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी अंकुश चव्हाण ने बताया कि स्विमिंग में कमजोर कैडेट की प्रैक्टिस चल रही थी। ट्रेनर और लाइफगार्ड की मौजूदगी में कैडेट पूल के एक छोर से दूसरे छोर की ओर तैर रहे थे, तभी आदित्य यादव बेहोश मिला नजर आया था। दो लाइफगार्ड तुरंत पानी में कूदे थे और आदित्य को बाहर निकालकर लाए थे। उन्होंने बताया कि मौके पर ही CPR और फर्स्ट ऐड दिया गया। इसके बाद यादव को मिलिट्री हॉस्पिटल खड़कवासला ले जाया गया था। चव्हाण ने बताया कि घटना की जानकारी सिविल पुलिस और मृतक कैडेट के परिजनों को दी गई है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0