मऊ में 1.11 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन:सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट से वार्ड-9 में सुविधाएं बढ़ीं

Aug 14, 2025 - 09:00
 0
मऊ में 1.11 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन:सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट से वार्ड-9 में सुविधाएं बढ़ीं
मऊ नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने किया। चंद्रभानपुर में 39.31 लाख रुपये की लागत से बलिया पिच रोड का निर्माण किया गया है। यह मुख्य मार्ग से सांई फार्मेसी होते हुए रामबचन यादव के मकान तक जाएगा। मऊ-बलिया रोड पर अंबेडकर मूर्ति के पास 26.75 लाख रुपये की लागत से भूमिगत केबल और एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। नियामूपुर में 32.98 लाख रुपये खर्च कर लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल तक पिच रोड बनाई गई है। चकरामजी कंपोजिट विद्यालय में 11.45 लाख रुपये की लागत से कमरों में टाइल्स लगाने और रंगाई-पुताई का काम पूरा किया गया है। 3 तस्वीरें देखें... पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि इन विकास कार्यों से वार्डवासियों को बुनियादी सुविधाएं मिली हैं। स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि नगर विकास मंत्री के सहयोग से मऊ नगर पालिका विकास कार्य तेजी से कर रही है। लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर ने कहा कि यह क्षेत्र लंबे समय से पिछड़ा हुआ था। पालिकाध्यक्ष के प्रयासों से यहां सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0