मऊ जिले में प्रशासन ने भू-माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने विद्यावती सिंह द्वारा रास्ते की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटा दिया। विद्यावती सिंह ने कागजों में हेरफेर कर जमीन पर कब्जा कर लिया था। विद्यावती सिंह फरार अपराधी माफिया रमेश सिंह काका की करीबी मानी जाती हैं। वह उनके आर्थिक साम्राज्य की संरक्षक भी बताई जाती हैं। सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर मौजा परदहां में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। तीन बुलडोजरों की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। स्थानीय निवासी कमला सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले से मुकदमा चल रहा था। प्रशासन अब आगे की कार्रवाई कर रहा है।