मऊ में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत:परिजनों ने सुबह देखा, पुणे जाने की तैयारी कर रहा था व्यक्ति

Jul 18, 2025 - 15:00
 0
मऊ में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत:परिजनों ने सुबह देखा, पुणे जाने की तैयारी कर रहा था व्यक्ति
मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के बरूईपुर चौहान बस्ती में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। छत से गिरने से 40 वर्षीय सत्य प्रकाश चौहान की मौत हो गई। हादसे के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिलाओं ने व्यक्ति को जमीन पर पड़ा देखा सत्य प्रकाश गुरुवार की रात अपने परिवार के साथ खुली छत पर सो रहे थे। रात में किसी समय वह छत से नीचे गिर गए। परिवार के किसी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं हुई। सुबह जब मोहल्ले की महिलाएं खेत की तरफ जा रही थीं, तब उन्होंने सत्य प्रकाश को जमीन पर पड़ा देखा। अस्पताल ले जाने से पहले हो गई थी मौत पहले महिलाओं को लगा कि वह नशे में सो रहे हैं। जब उन्होंने घर वालों को आवाज दी, तो पत्नी ने बाहर आकर देखा कि उनके नाक-कान से खून निकल रहा है। पत्नी के चीख-पुकार से गांव के लोग इकट्ठा हो गए। अस्पताल ले जाने से पहले ही सत्य प्रकाश की मृत्यु हो चुकी थी। पुणे जाने की तैयारी में था व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान में मृतक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। वह परिवार के भरण-पोषण के लिए बाहर जाकर मजदूरी करते थे। मोहल्ले वालों के अनुसार, वह कुछ दिन पहले धान की रोपाई करने आए थे। रोपाई के बाद पुणे जाकर काम करने की योजना बना रहे थे। उनकी मौत से पत्नी और बच्चे बेसहारा हो गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0