मऊ में मिशन शक्ति कार्यक्रम:स्कूली बच्चों को घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम पर किया जागरूक

Oct 11, 2025 - 12:00
 0
मऊ में मिशन शक्ति कार्यक्रम:स्कूली बच्चों को घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम पर किया जागरूक
मऊ जिले में मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज 5.0 के तहत शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल में 'व्यक्तिगत स्वच्छता संवाद' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें स्कूली बच्चों को घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला अभियोजन अधिकारी सी.के. राय ने घरेलू हिंसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों और महिलाओं को किसी भी समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया, साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी साझा की। पुलिस विभाग से उप पुलिस निरीक्षक पंकज पांडेय (सरायलखंसी थाना) और थानाध्यक्ष कोमल कसौधन अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने साइबर क्राइम कैसे होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है, इस पर विस्तार से बताया। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर अर्चना राय ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 112 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ने मिशन शक्ति के कुशल संचालन में मातृशक्ति के सम्मान पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी रेनु पांडेय, वन स्टॉप सेंटर से सेंटर मैनेजर संध्या सिंह और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0