मकान बेचने के विवाद में मजदूर की मौत:परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

Nov 5, 2025 - 21:00
 0
मकान बेचने के विवाद में मजदूर की मौत:परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
मथुरा के नंदगांव में मकान बेचने के विवाद में एक मजदूर की मौत हो गई। थाना बरसाना क्षेत्र के नंदगांव निवासी विजय सिंह (40) पुत्र अरविंद की बुधवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों ने उसकी मौत के पीछे आर्थिक तंगी और विवाद को मुख्य कारण बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विजय सिंह ने कुछ दिन पहले अपना मकान पड़ोसी को बेचने का सौदा किया था। रजिस्ट्री के समय आधी रकम का भुगतान कर दिया गया था, जबकि शेष राशि बाद में देने का वादा किया गया था। जब विजय ने शेष राशि की मांग की, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसियों ने विजय के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार सुबह करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई। विजय अपने पीछे पत्नी और पांच छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। उनके साले राजू ने बताया कि विजय मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। आर्थिक तंगी के कारण ही उसने अपना मकान बेचने का फैसला किया था। घटना की सूचना मिलते ही बरसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी चेतराम शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृत्यु बीमारी और शराब के अधिक सेवन से हुई प्रतीत होती है। उन्होंने आगे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0