मथुरा में रिटायर BSF सैनिक का मर्डर:रसोई में मिली लाश, हाथ-पैर बंधे थे; अलमारी-सामान बिखरा मिला

Jul 24, 2025 - 09:00
 0
मथुरा में रिटायर BSF सैनिक का मर्डर:रसोई में मिली लाश, हाथ-पैर बंधे थे; अलमारी-सामान बिखरा मिला
मथुरा में रिटायर BSF कर्मी की हत्या कर दी गई। उनकी लाश रसोई में पड़ी मिली। हाथ-पैर उल्टी दिशा में बंधे थे। शरीर पर चोट के निशान थे। दिनभर घर से बाहर न निकलने पर एक साधु ने आवाज लगाई। कोई रिस्पांस न आने पर वो अंदर गया। तो देखा उनकी औंधे मुंह लाश पड़ी है। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ है। वो चिल्लाते हुए बाहर आए। मोहल्ले वालों को बुलाया। जानकारी पर पुलिस टीम पहुंची। CO अनिल कुमार सिंह, SP देहात सुरेश चंद रावत सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। कमरे और आसपास की जगह को सील कर दिया। फोरेंसिक टीम को बुलाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मोहल्ले वालों से पूछताछ कर रही है। ये मामला बुधवार देर रात का है। गोवर्धन के राधाकुंड बघेल मोहल्ला स्थित गोपी बिहार कॉलोनी की घटना है। अब विस्तार से पढ़िए… सैनिक पद से ली थी ऐच्छिक सेवानिवृत्ति मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी विनोद पांडेय (56) 25 साल से राधाकुंड में रहकर राधारानी की उपासना करते थे। राधारानी में गहरी आस्था होने के चलते ही उन्होंने BSF के सैनिक के पद से ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। इसके बाद उनका दिन भजन-पूजन में ही बीतता था। उन्होंने अपना नाम भी विनोद कृष्ण दास कर लिया था। करीब 8 महीने पहले जब उनके भाई ने गोपी विहार कॉलोनी में मकान बनवाया तो वह यह पाल कॉलोनी स्थित अपने मकान से यहां आकर रहने लगे थे। यहां आसपास के लोगों के साथ वह सत्संग किया करते थे। वह घर में अकेले ही रहते थे। घर में अलमारी बिखरी थी बुधवार को जब वह पूरे दिन घर से बाहर नहीं निकले तो विष्णु दास उनके घर गए तो विनोद का शव रसोई में उल्टा पड़ा था। विष्णुदास बाबा की सूचना पर पुलिस पहुंची गई। छानबीन की तो अलमारी खुली पड़ी थी। सामान भी बिखरा था। साथ ही घर में स्थापित राधारानी की मूर्ति का श्रृंगार भी बिखरा था और गहने गायब थे। इसके अलावा घर में खड़ी एक स्कूटी और एक बाइक भी गायब थी। खुला रहता था मुख्य गेट पुलिस के मुताबिक, गोपी विहार कॉलोनी नई बसी है। इसके चलते आसपास बहुत अधिक मकान नहीं है। विनोद पांडेय के सामने जो मकान है वह बंद पड़ा हुआ है। घर में कहीं भी जोर-जबरदस्ती से प्रवेश के लिए निशान नहीं हैं। आसपास के लोगों के अनुसार विनोद पांडेय का गेट खुला ही रहता था, वह आमतौर पर गेट बंद नहीं करते थे। पिता भी रहते साथ, कुछ दिन पहले चले गए थे। अल्मोड़ा विनोद पांडेय के पिता गणेशदत्त पांडेय भी उनके साथ ही रहते थे। कुछ दिन पहले ही वह अल्मोड़ा चले गए थे। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया- कमरे में कई जगह सामान बिखरा मिला है। आशंका है कि घर से जेवर और नगदी गायब हुई है। मोहल्ले वालों का कहना है कि बाहर उनकी बाइक खड़ी रहती थी। जो गायब थी। वारदात रात में हुई या दिन में इसका पता लगाया जा रहा है। आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं। जांच के लिए 4 टीमें गठित की गई है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें : गोरखपुर में 600 ट्रेनी महिला सिपाही रोते-चिल्लाते बाहर आईं, एक बोली- बाथरूम में कैमरे लगे, PTI सस्पेंड गोरखपुर में ट्रेनी महिला सिपाहियों ने बुधवार सुबह 8 बजे हंगामा कर दिया। 600 महिला सिपाही रोती-चिल्लाती ट्रेनिंग सेंटर से बाहर आ गईं। उन्होंने ट्रेनिंग सेंटर की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। एक महिला सिपाही ने कहा- ट्रेनिंग सेंटर के बाथरूम में कैमरे लगे हैं। हमारे वीडियो बन गए हैं। क्या उनको वापस किया जाएगा? अब क्या होगा? कल कुछ अफसर आए थे, वो खरी-खोटी सुनाकर चले गए। पढ़िए पूरी खबर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0