मथुरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गंभीर घायल

Nov 7, 2025 - 00:00
 0
मथुरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गंभीर घायल
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हाथरस मार्ग पर गांव बिरहना के पास हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान गौरव पुत्र तेजवीर सिंह (निवासी साथनी) और अजीत उर्फ दरोगा पुत्र बासुदेव (निवासी नगला पटपर) के रूप में हुई है। परमवीर सिंह पुत्र बांबी (निवासी साथनी, थाना गोरई, जनपद अलीगढ़) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये तीनों सीडी डीलक्स बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। गांव बिरहना के पास पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे गौरव और अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर बिचपुरी चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई, जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंच गए। घायल परमवीर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0