मन की बात कार्यक्रम में गई महिला के घर चोरी:घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नकदी ले गए चोर

May 27, 2025 - 00:00
 0
मन की बात कार्यक्रम में गई महिला के घर चोरी:घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नकदी ले गए चोर
लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक महिला के बंद मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता नीलम गुप्ता विशेश्वर नगर आलमबाग की रहने वाली हैं। घटना 25 मई की है। नीलम सुबह 11 बजे चंदन नगर आलमबाग स्थित भाजपा कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम में गई थीं। उस समय घर में कोई नहीं था। जब वह दोपहर 2 बजे घर लौटीं तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। चोर लॉकर में रखे सोने-चांदी के गहने और 2 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। नीलम ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। कृष्णा नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0