महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महात्मा गांधी नगर निवासी आकाश सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। फोन कॉल डिटेल की जांच में जुटी पुलिस मृतक के परिजन शोक में डूबे हैं। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस फोन कॉल डिटेल की जांच कर रही है, जिससे मामले में अहम जानकारी मिल सकती है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।